चंदौली

पं दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत पर काम करती है भाजपा : जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह

Chandauli news : एकात्मवाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय का जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता ने परमार कटरा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह व मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल उपस्थित रहे. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि दीनदयाल जी ने अंत्योदय जैसे दर्शन समाज को दिया है. इसी सूत्र पर भाजपा कार्य करती है. अंतिम व्यक्ति को विकास व राष्ट्र की मुख्यधारा में जोड़ने से ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है.

IMG 20230925 WA0053

इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा दीनदयाल जी कार्यकर्ताओं के प्रति जितने सरल और व्यवहारिक रहे, उतने ही अनुशासन प्रिय व्यक्तित्व भी रहे हैं. हम सभी को उनकी पुस्तके पढ़नी चाहिए एवं उनके सिद्धातों का अनुकरण करना चाहिए.

इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह, अनिल गुप्ता गुड्डू, सुधीर घोष, सतीश चौहान, आलोक सिंह, गीतारानी गुप्ता, किरन शर्मा, आलोक वरुण, भरत चौहान, कुंदन सिंह, विशाल तिवारी, जेपी गुप्ता, सुरेन्द्र चौहान, सौरभ चंद्रा, सौरभ जायसवाल, मनोज जायसवाल, अजय गुप्ता, कमलाकर दूबे,रीना तिवारी, प्रियंका तिवारी, रेनू सिंह, आशा, महेंद्र पटेल, भानू तिवारी, सुनील शर्मा, रमेश चौहान, प्रभु यादव, राशिद, रोशन, विकास, विकेश मुख्य रूप से उपस्थित रहें.

Related Articles