spot_img
26.3 C
New York
spot_img

Chandauli news : सड़क हादसे में एक कि मौत, दूसरा ट्रामा सेंटर रेफर,सड़क पर तड़पते रहे घायल

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

spot_img
- Advertisement -

Chandauli : कंदवा थाना क्षेत्र के कजहरा गांव के पास शनिवार की देर रात सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मात हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अरविंद सिंह उर्फ बांके असना गांव के रहने वाले थे।घायल का उपचार ट्रामा सेंटर पर चल रहा है।

असना गांव निवासी अरविंद सिंह उर्फ बांके दोनों पडोस के कुशी गांव निवासी राजमिस्त्री ओमप्रकाश बिंद के साथ खरीदारी करने बाइक से जमानियां स्टेशन गए हुए थे। देर रात तकरीबन आठ बजे वापस लौटते समय कजहरा गांव के सामने किसी वाहन ने धक्का मार दिया। दोनों सड़क पर गिरकर काफी देर तक तड़पते रहे। 

रात और हल्की बारिश के चलते सड़क पर आवागमन भी नहीं था। एक किसान सीवान में अपनी मशीन पर जाने के लिए निकला और दोनों को सड़क पर तड़पते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल दोनों को एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां थोड़ी ही देर बाद बांके सिंह की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश बिंद को डाक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय