मिर्जापुर। नगर के भटवा की पोखरी वार्ड के कुशवाहा नगर मे जनता के पुकार पर बस्ती मे नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल द्वारा ध्वस्त नालियों का निरीक्षण किया गया। जिसमे बस्ती मे नाली का ढक्कन टूटा हुआ देखा गया वहाँ की जनता को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है इस सम्बंध मे नपा अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किये जल्द से जल्द नाली का ढक्कन बनवा कर लगवा दिया जाए और अध्यक्ष द्वारा बताया गया लोगो को शासन से पैसा आने पर ध्वस्त सड़क का भी निर्माण किया जायेगा।
इस अवसर पर नगर पालिका के अवर अभियंता मनोज सोनकर, सुपरवाइजर भारती, सफाई नायक महेश सोनकर व हरबंस सिंह, गुलाब सिंह, डी.पी.सिंह राजेन्द्र कुशवाहा आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे।