Tuesday, May 30, 2023
उत्तर प्रदेशपैसे के लेनदेन को लेकर हुई महिला की धारदार हथियार से...

पैसे के लेनदेन को लेकर हुई महिला की धारदार हथियार से हत्या,क्षेत्र में सनसनी,

Vckhabar
Vckhabar
www.vckhabar.in

जौनपुर। पैसे के लेनदेन के विवाद में दो पेंटरो ने एक महिला को धारदार हथियार से प्रहार करके मौत के घाट उतार दिया। घनी आबादी में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद दोनो आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सरायखाजा थाना क्षेत्र के छबीलेपुर गांव के निवासी डाॅ विजय सिंह नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के ईशापुर के पास कुरचनपुर में अपना मकान बनवाकर पूरे परिवार के साथ रहते हैं।
एसपी सिटी डाॅ संजय कुमार ने बताया कि डाॅ विजय सिंह ने पूरे मकान की पेटिंग ईशापुर मोहल्ले निवासी दो युवको से कराया था। आज दोपहर दोनों उनके घर पैसा मांगने पहुंचे। घर में उनकी पत्नी नीतू सिंह मौजूद थी, पैसे के लेन देने के विवाद को लेकर विवाद हो गया। दोनो युवको ने पास पड़े कैची से प्रहार करके बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। शव को कब्जे में कर पुलिस आरोपी दोनो युवको को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जरूर पढ़े
Latest News

More Articles Like This

You cannot copy content of this page