15.5 C
New York

Sonbhadra News: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना प्रभारी ने डिग्री कॉलेज के छात्राओं को किया जागरूक, दी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

- Advertisement -

दुद्धी, सोनभद्र।महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूक किया गया।

महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1076, 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं।

इस दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ रामसेवक सिंह यादव,डॉ अजय कुमार, विवेकानंद, महिला कॉन्स्टेबल महिमा तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय