क्षेत्र के डेवढिल में गुरुवार को नव ज्योति सेवा समिति के तत्वाधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया। प्रथम स्थान अनमोल, द्वितीय स्थान प्रिया और तृतीय स्थान श्रद्धा को मिला। राजकुमार, आदित्य, रिया, अमन, निखिल का भी प्रदर्शन अच्छा रहा। सभी मेधावियों को मुख्य अतिथि डॉ वीरेंद्र बिंद समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने अपने संस्था जन सहायता हॉस्पिटल की ओर से बैग व कापी पेन देकर सम्मानित किया। बैग कॉपी पेन मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा। डॉक्टर बिंद ने कहा कि लॉकडाउन में बच्चे घर में पूरी तरह से कैद हो गए थे ना ही बाहर निकलते थे ना स्कूल खुला था इसलिए बच्चों को कुछ नहीं समझ आ रहा था कि क्या किया जाए इसलिए इस तरह का प्रतियोगिता होने से बच्चों का सामान्य ज्ञान बढ़ता है बुद्धि का विकास होता है जिससे बच्चा आगे की ओर बढ़ता है प्रतियोगिता में मुख्य रूप से संतोष कुमार, विमल, रामाश्रय राम, विनोद राम, राजेंद्र राम, शिवचरण राम, नथनी राम, शशिकांत कुमार, सनी, सिंटू कुमार, विकास भारती, अभिषेक कुमार एवं अन्य मौजूद रहे।