39 C
Lucknow
  • Maxwell hospital private limited
ब्रेकिंगबड़ा हादसा: लैंको परियोजना में बॉयलर की शटरिंग गिरने से 5...

बड़ा हादसा: लैंको परियोजना में बॉयलर की शटरिंग गिरने से 5 की हालत गंभीर , सीएम योगी ने लिया संज्ञान

spot_img
Vckhabar
Vckhabar
www.vckhabar.in
- Advertisement -
  • sp surgical and fractures hospital chandauli

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार सुबह 1200 मेगावाट की अनपरा सी लैंको परियोजना में 600 मेगावाट की यूनिट नंबर दो के अनुरक्षण कार्य के दौरान बॉयलर का भाड़ा (शटरिंग) गिर गया। इसमें 13 श्रमिक घायल हो गए। इस घटना से परियोजना में हड़कंप मच गया है।

सोनभद्र। जिले के अनपरा मे 12 मेगावाट की अनपरा सी लैंको परियोजना में रविवार सुबह 600 मेगावाट की यूनिट नंबर दो के अनुरक्षण कार्य के दौरान बॉयलर का शटरिंग गिरने से एक दर्जन से ज्यादा मजदूर दब गए। इस घटना से परियोजना स्थल पर हंगामा हो गया। हादसे में 5 मजदूर मजदूर गंभीर तौर से घायल हैं। जानकारी के अनुसार यूनिट नंबर 2 के बॉयलर अनुरक्षण के लिए 80 मीटर ऊंचाई पर लगाया गया भाड़ा (शटरिंग) भरभरा कर गिर गया। जिसकी वजह से वहां पर कार्यरत मजदूर नीचे दब गए। मलबे में फंसे श्रमिकों को लोगों ने बाहर निकाला। इनमें से 5 श्रमिकों की हालत गंभीर है। जिन्हें उचित इलाज के लिए नेहरू चिकित्सालय जयंत रेफर कर दिया गया है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान
लैंको कंपनी के थर्मल पावर प्लांट में हुई दुर्घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। इस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दु:ख व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन को तत्काल राहत कार्य पहुंचाने एवं घायलों के उचित इलाज का निर्देश दिया है। उन्होंने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।घटना की जांच करते हुए जिम्मेदारी तय की जाएं और तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।

घटना में गंभीर रूप से घायल श्रमिक:

धर्मजीत 25, घघरा सोनभद्र

शिवम 20 अनपरा, सोनभद्र

विवेक 34, कासगंज

संदीप कुमार 25 , घघरा सोनभद्र

शिव कुमार 27, ओबरा सोनभद्र

- Advertisement -
जरूर पढ़े
Latest News

More Articles Like This

You cannot copy content of this page