मिर्जापुर | नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल शुक्रवार की सुबह लालडिग्गी स्थित नगर पालिका के प्रधान कार्यालय पर जलकल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की।बात दे कई दिनों से जलकल के अधिकारियों द्वारा जनसमस्याओं के निस्तारण में देरी की जा रही थी।कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नही किया जा रहा था।जिसकी शिकायत नपाध्यक्ष से की गयीं।मामले की गम्भीरता को लेते हुये पालिकाध्यक्ष ने जलकल के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की गई।इस बैठक में अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गयी कि जनसमस्याओं का निस्तारण किसी भी दशा में दो दिनों में करे।जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।पालिकाध्यक्ष से कई सभासदो एवं आम जनता द्वारा अवर अभियंता के खिलाफ शिकायत करते कहा कि कई बार शिकायत करने और काल करने पर जबाब नही दिया जाता एवं समस्यओं के निस्तारण में लापरवाही भी बरती जा रही है।नपाध्यक्ष ने कार्य मे लापरवाही बरतने पर अवर अभियंता अंजली यादव से स्पष्टीकरण मांगा है। पालिकाध्यक्ष से मिनी टयूबवेल और हैंडपंप के मरम्मत में पैसे मांगने की शिकायत की भी आ रही थी।नपाध्यक्ष ने कर्मचारियों को कड़ी हिदायत देते हुये कहा कि कोई भी कर्मचारी मरम्मत का पैसा मांगता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुये कार्य से सेवा मुक्त कर दिया जायेगा।इस मौके पर अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश,अभियंता सुधीर वर्मा,अवर अभियंता अंजली यादव,फोरमैन देवेन्द्र बहादुर सिंह,हैंडपंप सुवर वाइजर लालचन्द यादव एवं अन्य मौजूद रहे।