spot_img
16.2 C
New York
spot_img
spot_img

Ghazipur news:  नंदगंज शादी में  तमंचा लेकर डांस करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने भेजा जेल

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

spot_img
- Advertisement -



गाज़ीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नन्दगंज थाना पुलिस ने अवैध देशी तमंचा .12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस सहित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले क्षेत्र के डण्डापुर गाँव मे आयी बारात मे एक लड़का अवैध असलहा लेकर डान्स कर रहा था। उके इस कृत्य की जानकारी के बाद पुलिस उस लड़के की खोज में लग गई थी। पुलिस को मुखबीर से उस लड़के के बारे में जानकारी प्राप्त हुई कि वह ग्राम चिलार का निवासी है।
इस सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा अभियुक्त के घर पहुँचकर अभियुक्त समीर कुमार पुत्र रामानन्द राम निवासी ग्राम चिलार थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर को करीब पौने दो बजे अपने कब्जे में ले लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर नियमानुसार विडियोंग्राफी कर अभियुक्त के घर से अवैध देशी तमंचा .12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस .12 बोर भी बरामद कर लिया गया। बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पर आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार मिश्र व जयप्रकाश सिंह, मुख्य आरक्षी जलेश्वर सिंह व दीपक वर्मा तथा आरक्षी मनीष चौहान शामिल रहे।

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR
Previous article
Vc khabar chandauli रिपोर्टर अवधेश राय कंदवा थाना क्षेत्र में गांव के चकरोड का विवाद लंबे समय से चले आ रहा था। ग्रामीणों की समस्या का समाधान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर व उनकी टीम द्वारा किया गया। जिससे गांव के लोगों को आने जाने का रास्ता मिल गया। जिसको लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिल रहा है।]आपको बता दें कि क्षेत्र कंदवा थाना अंतर्गत मौजा किलौनी में चक रोड का विवाद 1992 से चला रहा था, लेकिन इसका निस्तारण नहीं हो पा रहा था। लेकिन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह तथा अजीत कुमार सिंह राजस्व निरीक्षक, अभय सिंह लेखपाल, अभिषेक लाल, रवि कुमार, तौफीक की टीम द्वारा मौके पर जाकर विधिक पूर्वक पैमाइश करते हुए। इस विवाद का निस्तारण किया गया।बताया जा रहा है कि इस दौरान आराजी संख्या 57 की पक्की पैमाइश निस्तारण कर रकबा 0.56 6 हेक्टेयर की पैमाइश किया गया और पैमाइश के दौरान जो चकरोड सामने आया, उसे पर रिपोर्ट देकर तत्काल ही कार्य शुरू कर दिया गया।32 साल बाद अब जाकर इस विवाद से निजात मिलने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह की टीम को ग्रामीण एवं वहां के बुद्धिजीवी लोगों द्वारा धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया।
Next article

सम्बंधित ख़बरें

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय