उत्तरप्रदेश से दो बार मुख्यमंत्री रह चुके भारत के कुशल राजनीतिज्ञ कल्याण सिंह का आज जन्म दिन है सुबह से ही उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालो का ताँता लगा हुआ है यही नही दोपहर तक ट्विटर पर भी #पूर्व मुख्यमंत्री ट्रेंड कर रहा है| उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई दी |




आपको बता दें कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री रहते कारसेवकों द्वारा अयोध्या में विवादित बाबरी मस्जिद ढांचे को विध्वंस किया गया था | जिन्होंने बाबरी मस्जिद विध्वंस की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 06 दिसम्बर 1992 को मुख्यमंत्री पद का त्याग कर दिया था |कल्याण सिंह को राष्ट्रवादी एवं हिन्दुत्ववादी चेहरे के रूप में जाना पहचाना जाता है ।
जीवन परिचय :
कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक सामान्य किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री तेजपाल लोधी और माता का नाम श्रीमती सीता देवी था | कल्याण सिंह का राजनितिक जीवन काफी उथल पुथल भरा रहा |वो पहली बार जून 1991 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने परन्तु बाबरी मस्जिद विध्वंस की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 06 दिसम्बर 1992 को मुख्यमंत्री पद का त्याग कर दिया था इसके बाद 1997 से 1999 तक वे दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे |1999 में भाजपा से मतभेद के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी |मगर इससे न तो इससे भगवा पार्टी को फायदा हुआ नही कल्याण सिंह को |पुर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न अटलबिहारी बाजपेयी के आमन्त्रण पर उन्होंने 2004 में बीजेपी ज्वाइन कर तो ली और बुलंदशहर से सांसद भी चुने गये परन्तु उन्हें वह भूमिका नही मिली जो की आन्दोलन के समय रही |और 2009 में भाजपा को छोड़ सपा के मुलायम सिंह से नजदीकियां बढ़ा ली |लेकिन 2013 में उन्होंने फिर से भाजपा ज्वाइन करी औए 2014 के लोकसभा चुनाव में जोर शोर से प्रचार किया और भाजपा को 80 लोकसभा सीट में से 71 सीटो पर प्रचंड जीत मिली |इसके बाद केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा 2014 में राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया|