- Advertisement -
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि आजाद हिंदुस्तान मैं राजतंत्र से भी ज्यादा उत्पीड़न लोकतंत्र में किसानों का हो रहा है। उस समय भी किसानों के लिए कटीले तार, सड़कों पर किल जैसे बर्ताव नहीं किए जाते थे।किसानों के लिए इससे दुखद पहलू और कुछ हो ही नहीं सकता। यह सीधे लोकतंत्र पर प्रहार करने जैसा है ।इसके लिए किसानों को आगे आना होगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबू लाल यादव ने कहा कि इस समय किसानों ही नहीं बल्कि जाति धर्म की राजनीति भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। इन्हीं के इशारे पर अधिकारी प्रशासनिक लोग जाति धर्म पूछकर सपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार दुर्व्यवहार कर रहे हैं। इसके लिए हम सभी को मजबूती से खड़ा होकर किसी भी कार्यकर्ता के साथ अत्याचार होने से रोकना है। यह नहीं समाजवादी पार्टी के नीतियों से लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें। भाजपा के लोग जनता को आज भी झूठे वादे कर बरगलाने का काम कर रहे हैं।




- Advertisement -