गौड़ीहार चट्टी-बबुरी:- शुक्रवार दोपहर 03 बजे पूर्वी गावों को गौड़ीहार चट्टी से जोड़ने वाली सड़क पर बना पुल अचानक से धराशाई हो गया। जिससे कि लगभग 8 गांवो का मुख्य मार्ग चकिया- मुगलसराय से संपर्क टूट गया।
प्राप्त सूचना के अनुसार दोपहर के लगभग तीन बजे एक एक ट्रैक्टर खेती-बाड़ी के जरूरी सामानों को लेकर पुल से गुजर रहा था। तभी अचानक पुल धंसना शुरु हुआ। आनन फानन में ट्रैक्टर चालक ने किसी तरह पुल तो पार कर लिया लेकिन उसके क्षणमात्र बाद ही आधा पुल पूरी तरह टूटकर नहर में गिर गया। हालांकि अब तक कि प्राप्त जानकारी में घटना के दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।




पंचवनियां से निकली हुई इस नहर पर सुमेश्वरपुर (विलोपित) गांव में आने वाला यह पुल दसको से आस पास के स्थानीय लोगों को चकिया-बबुरी-मुगलसराय जाने वाले मुख्य मार्ग से जोड़ता था। पिछले वर्षो प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना के अंतर्गत जब स्थानीय सड़को का पुनः निर्माण हुआ, तब पुल पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। रोलरो एवम् अन्य भारी भरकम गाड़ियों के आने जाने के कारण यह पुल उसी समय जर्जर हो चुका था। फिर भी जैसे तैसे सड़क बनाने के बाद पुल को वैसे ही जर्जर अवस्था में छोड़ दिया गया था। इस बात की भनक लगभग चार महीने पहले लोगो को तब लगी जब पश्चिमी हिस्से का किनारा टूट कर नहर में गिर गया। तब से यह पुल आने जाने के लिए एक ख़तरनाक बन चुका था। किन्तु विवशता के कारण ग्रामीण लोग इससे आने जाने को विवश थे।
टूटा हुआ पुल करमा, जमुआं, शाहपुर, नीबी, भावपुर, कुर्थियां, चौरौली, नरहरपुर तथा अन्य कई गांवो को मुख्य मार्ग से जोड़ता था। एक दिन में इस पुल से लगभग हज़ारों की संख्या में लोग आते जाते थे। क्यूंकि इन सभी गांवो के लिए गौड़ीहार चट्टी स्थानीय बाजार की तरह है। लोग अपनी जरूरत का समान तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति इसी करने के लिए इसी पुल से जाते थे। रोज सुबह सैकड़ों की संख्या में बच्चे यहां से पढ़ने को जाते थे। हालांकि पुल टूट जाने के बाद अब इन सभी लोगो को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।