Tuesday, May 30, 2023
उत्तर प्रदेशचंदौलीगरीबों की सेवा हम सभी का परम कर्तव्य ::आशा देवी

गरीबों की सेवा हम सभी का परम कर्तव्य ::आशा देवी

विकास खंड सकलडीहा के बसिला गांव में ग्राम प्रधान आशा देवी व समाजसेवी रामअशीष मौर्य द्वारा 5 दर्जन गरीब बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों में कंबल वितरित करने का काम किया।इस दौरान इन्होंने कहा कि ठंड की दस्तक व मकर संक्रांति को देखते हुए हम लोगों द्वारा पांच दर्जन गरीब परिवार के बुजुर्ग लोगों में कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया है। इसमें ऐसे लोगों का चयन किया गया है। जो ठंड में कंबल का अभाव में ठिठुर रहे हैं और अपने को ठंड से बचने के लिए कपड़े नहीं खरीद सकते। ऐसे गरीब परिवार के लोगों को हम लोग कंबल वितरण करने का काम किया है। यही नहीं गांव में किसी भी प्रकार के गरीब लोगों को आवश्यकता होने पर उनकी मदद करने का काम हम लोगों द्वारा लगातार किया जा रहा है। गरीबों का सेवा हम सभी का परम कर्तव्य है। इससे जीवन में शांति महसूस होती है। इस मौके पर शिवराती देवी, शांति देवी, ललन, प्रेमनाथ,नन्हकू,सूरत, सुदामा पाल,लक्ष्मीना देवी, राजनाथ, समुद्रा देवी, निगोरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

जरूर पढ़े
Latest News

More Articles Like This

You cannot copy content of this page