निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद व उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग

0
567

रिपोर्ट : मयंक कुमार

वीआईपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी पर जिला व जलाकर मारने का प्रयास,वीआईपी अध्यक्ष की सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन

वाराणसी।जौनपुर:बुधवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के जौनपुर जिला अध्यक्ष एडवोकेट इंद्रजीत निषाद और वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी के नेतृत्व में जौनपुर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटनराम निषाद के काफिले पर निषाद पार्टी के उपद्रवियों द्वारा 14 सितम्बर को महराजगंज थानांतर्गत लमहन पटवा गांव में हमला किया गया. गाड़ियों पर पत्थरबाजी की गई. आग लगाकर जलाने का प्रयास किया गया। वीआईपी प्रदेश सचिव मनोज यादव व गनेशराज मंडल की सूचना पर डायल यूपी 112 पुलिस बुलाया गया. निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.संजय निषाद के उकसावे पर उपद्रवियों ने वीआईपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी पर पत्थरबाजी किया,आग लगाकर फूंकने व जलाने का प्रयास किया.

वीआइपी पार्टी के प्रदेश महासचिव अनुराग सिंह यादव अन्नु,रामभारत निषाद,प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश नारायण निषाद,प्रदेश सचिव मनोज यादव,प्रदेश प्रधान महासचिव रामानंद निषाद,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा देवी निषाद,युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष निषाद,जिलाध्यक्ष इंद्रजीत निषाद एडवोकेट,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रंजना साहनी,वाराणसी जिलाध्यक्ष सुचित कुमार सहनी,सुमित सिंह के अगुवाई में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद, दहशत गर्दी करने वाले उपद्रवियों पर मुकदमा पंजीकृत कर तत्काल गिरफ्तारी करने व वीआइपी प्रदेश अध्यक्ष को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग को लेकर अंबेडकर तिराहा से जिलाधिकारी कार्यालय जौनपुर तक मोर्चा निकालकर प्रदर्शन किया गया।

वीआईपी पदाधिकारी व कार्यकर्ता निषाद पार्टी के दहशतगर्दों,निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के विरुद्ध मुकदमा कायम कर तत्काल गिरफ्तारी व वीआइपी प्रदेश अध्यक्ष को सुरक्षा दिए जाने के संबंध में जोरदार प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here