1.3 C
New York

Ghazipur News: नाजायज हेरोईन के साथ तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक करोड़ दस लाख की हिरोइन व सफारी बरामद

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

- Advertisement -


गाजीपुर। रामपुर माझा थाना पुलिस व स्वाट सर्विलांस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है।
बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने जरिये मुखबिर की सूचना पर 1170 ग्राम नाजायज हेरोईन व सफारी गाड़ी के साथ मलिकशाहपुर बहद रेलवे अण्डर पास थाना रामपुरमाँझा के पास से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त राजेश सिंह यादव उर्फ रंगीला यादव पुत्र स्व0 सीताराम यादव निवासी ग्राम देवकली थाना रामपुर मांझा,अंकित सिंह पुत्र रविन्द्र नाथ यादव निवासी देवकली थाना रामपुर मांझा, मनोहर लाल पुत्र हीरा लाल ग्राम बिनोलिया थाना अकलेरा जनपद झालावाड़ राजस्थान व दुर्गा लाल पुत्र फूल सिंह निवासी जिकडिया थाना गाटोली जनपद झालावाड़ राजस्थान है।
वहीं मौके का फायदा उठाकर एक अभियुक्त सुभाष यादव पुत्र स्व0 सीताराम यादव निवासी ग्राम देवकली थाना रामपुर माझाँ भागने में सफल रहा।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक रामाश्रय राय प्रभारी स्वाट/सर्विलांस मय टीम व थानाध्यक्ष रामपुर माँझा जितेन्द्र कुमार मय टीम शामिल थे।

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय