निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने इन दो इंस्पेक्टरों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

0
197

मीरजापुर। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल शनिवार की सुबह लालडिग्गी स्थित नगर पालिका के प्रधान कार्यालय पहुंचे। जहां नपाध्यक्ष द्वारा पालिका के अधिकारियों के
साथ कर-विभाग का औचक निरीक्षण किया। नपाध्यक्ष ने बारी-बारी से म्युटेशन/असेसमेंट फ़ाइल के बारे में इंसपेक्टर और बाबुओ से सवाल दागे। नपाध्यक्ष ने 45 दिनों के भीतर म्युटेशन/ असेसमेंट की फ़ाइलो में हो रही देरी के बारे में भी पूछा।निरीक्षण के दौरान 143 एवं 147 नोटिस जारी करने में हो रही देरी पर नपाध्यक्ष ने गहरी नाराजगी भी जतायी।पालिकाध्यक्ष ने कर्मचारियों से कहा कि दीये गये समय सीमा के भीतर( 45 दिनों) म्युटेशन/असेसमेंट की फ़ाइल कंप्यूटर में दर्ज हो जानी चाहिये।यदि कोई विवादित फ़ाइल है तो अधिशासी अधिकारी और कर निर्धारण अधिकारी से मिल कर स्थिति स्पष्ट करे।कर्मचारियों के लापरवाही के कारण
जनता को आये दिन लगातार नगर पालिका के चक्कर काटने पड़ते है। जिससे पालिका की छवि धूमिल होती है। जनहित में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। नपाध्यक्ष ने कर-विभाग के कर्मचारियों से अब तक हुई कर वसूली के बारे में भी जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान कर वसूली में दिये गये निर्धारित क्षेत्रों में प्रतिदिन ना जाने पर दो इंस्पेक्टरो संजय पटेल एवं जयशंकर सिंह पर नपाध्यक्ष ने स्पस्टीकरण और कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश अधिकारियों को दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here