भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता
माहौल बनाने में उपयोगी हुई शोभायात्रा
पीडीडीयू नगर – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा अयोध्या में बनवाए जा रहे श्री राम मंदिर के लिए निधि संकलन अभियान मैं सम्मिलित कार्यकर्ताओं ने एक शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा की शुरुआत दामोदरदास पोखरे से हुई जो नगर भ्रमण करते हुए पुराने फायर ब्रिगेड, पुलिस चौकी मैनाताली प्लॉट नंबर 1 प्लॉट नंबर दो न्यू मुहाल पटेल नगर रवि नगर कैलाशपुरी होते हुए अग्रवाल सेवा संस्थान जीटी रोड पहुंची और शोभा यात्रा का वही अवसान हुआ।
शोभा यात्रा की शुरुआत करते हुए काशी से पधारे प्रचारक प्रमुख डॉ ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि लगभग 500 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद हम लोगों के जीवन में यह शुभ अवसर आया है जब हम राम मंदिर का निर्माण होते हुए देखेंगे। यह उससे और भी अच्छा है कि हमारे सहयोग से वह मंदिर बनेगा। इसे आने वाली पीढ़ी हमेशा याद रखेगी। उन्होंने संपूर्ण समाज से अनुरोध किया कि वह राम मंदिर के निर्माण के पुण्य के भागीदार बने। उन्होंने आगे बताया कि हम इस कार्यक्रम के तहत देशभर के लगभग 100 करोड़ की आबादी के पास पहुंचना चाहते हैं जिसमें 15 से 20 करोड़ घर होंगे उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में वे किसी को ना छोड़ें।
शोभा यात्रा के दौरान जय श्रीराम जय श्रीराम, मंदिर कैसा बनेगा भव्य बनेगा भव्य बनेगा, एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम जैसे नारों का उद्घोष भी होता रहा। शोभायात्रा में सबसे आगे ढोल ताशा और नगाड़े पर कलाकार काम कर रहे थे तो दो बुलेट मोटरसाइकिल पर विनय कुमार वर्मा और जयप्रकाश जयसवाल सबसे आगे पायलटिंग कर रहे थे उनके पीछे एक रथ था और तत्पश्चात महिलाओं व पुरुषों की टोली थी। बहुत ही अनुशासित शोभा यात्रा का दृश्य काफी मनोहारी था और जीटी रोड तथा कॉलोनियों में पुष्प वर्षा कर के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया गया गौरतलब है कि मंदिर राम मंदिर निर्माण हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा उसके अनुषंगिक संगठन पूरे भारतीय समाज से लगभग 20000 करोड रुपए इकट्ठा करने के संकल्प के साथ 15 जनवरी से 27 फरवरी तक अभियान चला रहे हैं 15 तारीख को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अपना दान दिया पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में भी इस अभियान की शुरुआत हो गई है।
अभियान समिति के संचालक डॉ अनिल यादव ने बताया कि शोभा यात्रा की सफलता से पूरे जनपद में भगवान श्री राम के प्रति लोगों का मन पहले से भी अधिक धार्मिक हो गया है और हिंदुओं के अतिरिक्त मुसलमान भाई भी मंदिर के दान के लिए सामने आ रहे हैं। पूरे जनपद से लगभग 6 करोड़ रुपए न्यास को भेजने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया है और कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है।
शोभायात्रा में नगर पालिका परिषद चेयरमैन संतोष खरवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक राम किशोर पोद्दार जिला प्रचारक जगदीश कुमार नगर प्रचारक आशुतोष नगर संघचालक मुनि जी कार्यवाह संतोष उपाध्याय अनूप जी कैलाश पोद्दार विधायक साधना सिंह भाजपा के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल अनिल गुप्ता गुड्डू जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह महामंत्री अखिल पोद्दार अभिषेक पोद्दार पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणा प्रताप सिंह नगर अध्यक्ष आलोक वरुण वहीं विहिप के विकास जी संजय कनौजिया चंद्र मोहन शर्मा प्रभु नारायण यादव प्यारेलाल स्वदेशी जागरण मंच के शिव जी कुंदन सिंह सूरज प्रताप अजीत अखिलेश केसरी जतिन संजय सिंह अशोक सोनकर विकास सिंह बुल्लू यादव राजेश चौहाऩ रोहित यादव अनुराग सिंह पवन सिंह रामजी यादव अनंत अर्जुन यादव अजीत श्रीवास्तव राजेश जायसवाल सुभाष सोनी अजय गुप्ता मानो विभूति जयसवाल सुरेश जयसवाल अमित केसरी आलोक नंद जी संजय अग्रवाल संजय कनौजिया भीम मोदी पुष्पा मिश्रा किरण शर्मा ज्योति जयसवाल गीता रानी गुप्ता निशा शर्मा समेत सैकड़ों महिलाएं शामिल थीं।