जौनपुर | मामला खुटहन थाना अंतर्गत ग्राम सरैया का है जहाँ एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका
को गोली मार दी|आपको बता दें की लड़की को गोली मारने के बाद लड़के ने खुद को भी गोली मार ली,गोली लगने के बाद लड़के की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी वहीँ लड़की गंभीर रूप से घायल हो गयी,घायल अवस्था में ही उसे आनन फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.युवती की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जहा उसका इलाज चल रहा है |




प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की रामधारी शिक्षण संस्थान शेरापट्टी मे पढ़ाती थी,विद्यालय से छुट्टी के उपरांत वह घर जा रही थी की रास्ते मे ही लड़के ने लड़की का पीछा कर उससे कहा सुनी की,कुछ कहासुनी के बाद वह घटना को अंजाम दिया। पुलिस लड़के के शव
और देशी तमंचे को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गयी है घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी |