Wednesday, March 22, 2023
उत्तर प्रदेशGhazipurGhazipur News : पुलिस वीवीआईपी मूवमेंट में व्यस्त,इधर महिला की दिनदहाड़े घर...

Ghazipur News : पुलिस वीवीआईपी मूवमेंट में व्यस्त,इधर महिला की दिनदहाड़े घर मे घुसकर बेरहमी से हत्या

Ghazipur news,गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित फुल्लनपुर कॉलोनी में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या से हर कोई सहम गया। घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त महिला घर में अकेली थी। दोपहर बाद जब बेटा लौटा तो उसने लहूलहुान शव देखकर शोर मचाया। महिला की कूच कूचकर हत्या कर दी गई। महिला का शव आवास में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। वारदात से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

फ़ोटो source : Times of india

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सरिता सिंह (40) पति सुरेन्द्र सिंह निवासी डांडी थाना बिरनो पांच वर्ष पहले फुल्लनपुर क्षेत्र में जमीन लेकर मकान बनवाए थे और वही निवास करते थे। गुरुवार की दोपहर सरिता की हत्या कर दी गई और मौके से हत्यारे फरार हो गए। घटना के समय पुत्री (18) परीक्षा देने गई थी। जबकि पुत्र (14) बाहर खेल रहा था।

इनकी शादी वर्ष 2004 में हुई थी।शहर कोतवाल ने बताया मृतक महिला का पति फौजी है जो वर्तमान में बाहर जे.सी.ओ की ट्रेनिग ले रहे है,महिला की सील से कुच कर हत्या की गई है,जल्द ही हत्यारे पुलिस गिरफ्त में होंगे।

रिपोर्ट: अमित उपाध्याय

spot_img
spot_img
जरूर पढ़े
Latest News

More Articles Like This

You cannot copy content of this page