प्रयागराज। कोरोना से डरें नहीं। हौसला बनाए रखें। मधवापुर की 93 साल की बुजुर्ग महिला कोरोना को हराकर घर लौट आई हैं। आठ दिन अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उन्होंने धैर्य बनाए रखा और अब ऑक्सीजन लेवल भी ठीक हो गया है। मधवापुर के भोला नाथ बागची ने बताया कि कुछ दिन पहले परिवार के सभी सदस्यों को बुखार और खांसी की समस्या थी। कोरोना जांच में भोला नाथ और उनकी 93 साल की मां लिली बागची पॉजिटिव आ गईं। मां-बेटे दोनों को बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस वक्त बुजुर्ग महिला का ऑक्सीजन लेवल घटता जा रहा था। 90 से नीचे आने के बाद भोला नाथ भी घबरा गए लेकिन अस्पताल में इलाज शुरू होने के बाद राहत मिली। आठ दिन अस्पताल में रहने के बाद अब मां-बेटे दोनों निगेटिव आ गए। भोला नाथ ने बताया कि वह घर आ गए हैं। गले में थोड़ी समस्या है। नियमित व्यायाम और गरम पानी से भाप लेने से राहत है। ऑक्सीजन लेवल भी 96 पहुंच गया है। इस कोरोना काल में उनकी मां ने कोरोना को हराया है.
Updated:
प्रयागराज93 साल की बुजुर्ग महिला कोरोना को हराकर लौटी घर,ऑक्सिजन लेवल सामान्य
93 साल की बुजुर्ग महिला कोरोना को हराकर लौटी घर,ऑक्सिजन लेवल सामान्य


Amitesh Kumar Mishrahttps://vckhabar.in/
मैं अमितेश कुमार मिश्रा(Amitesh Kumar Mishra) ग्राम -शिवदासीपुर, पोस्ट-शहीदगाँव, जनपद-चंदौली का निवासी हूँ| हमारा उद्देश्य शीर्ष वेब पोर्टल (https://www.vckhabar.in/) के माध्यम से अपनी खबरों द्वारा जनता को सूचना देना, शिक्षित करना, मनोरंजन करना और देश व समाज हित के प्रति जागरूक करना है। हम (https://www.vckhabar.in/) ना तो किसी राजनीतिक शरण में कार्य करते हैं और ना ही हमारे कंटेंट के लिए किसी व्यापारिक/राजनीतिक संगठन से किसी भी प्रकार का फंड हमें मिलता है। युवा पत्रकारों द्वारा शुरू किये गये इस प्रोजेक्ट को भविष्य में और भी परिष्कृत रूप देना हमारे लक्ष्यों में से एक है। किसी भी प्रकार के खबर/विज्ञापन के लिए आप हमे किसी भी समय +91 9415055028,6306263872 पर काल कर सम्पर्क कर सकते हैं |
- Advertisement -
- Advertisement -
जरूर पढ़े
Latest News