शासन द्वारा भले ही क्रय केंद्रों पर समुचित व्यवस्था होने की दवा किया जा रहा हो लेकिन हकीकत इससे कुछ इधर है। कहीं गोदाम की कमी तो कहीं परिवहन की दिक्कत किसानों के लिए अभिशाप बनी हुई है। कमोबेश यही हालात विकास खंड सकलडीहा के साधन सहकारी समिति धूस खास पर बने गेहूं क्रय केंद्र पर बनी हुई है। जहां परिवहन के अभाव में क्षमता से ज्यादा गेहूं क्रय होने पर गोदाम के बाहर भीग रहा है। वही किसान अपने गेहूं को विक्रय करने के लिए समिति का चक्कर लगा रहे हैं। कर्मचारियों की माने तो गोदाम से बाहर गेहूं को नहीं रखना है।वही किसान को आने पर वापस भी नहीं करना है। लेकिन कम क्षमता वाले गोदाम पर कर्मचारियों के लिए असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जबकि धूस खास क्रय केंद्र को जनपद का क्रय केंद्र बनाया गया है। जहां समिति से संबद्ध नौ गांव के अलावा जनपद के अन्य गांवों से भी किसान यहां अपना गेहूं विक्रय करने के लिए पहुंच रहे हैं।धूसखास 200 व शाखा कोरी पर 100 मीटरी टन का क्षमता है।इस संबंध में सचिव राम भजन मौर्य ने बताया कि यहां से गेहूं भेजने के लिए परिवहन की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है इसके उपरांत परिवहन के नाम पर 2200रूपये मांगा जा रहा है। जिसका भरपाई हम लोग कहां से करें समझ से परे है।