28 C
Lucknow
spot_img
  • Maxwell hospital private limited
क्राइमजमानिया पुलिस द्वारा चार इनामियां गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

जमानिया पुलिस द्वारा चार इनामियां गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

spot_img
- Advertisement -
  • sp surgical and fractures hospital chandauli

गाजीपुर जनपद के जमानिया कोतवाली पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। उसने 15-15 हजार के चार इनामियां बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश के पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्रभूषण मौर्य ने बताया ने बताया कि शांति व्यवस्था के मद्देनजर हमराहियों के साथ में भ्रमणशील थे। इसी दौरान स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। एसओ ने बताया कि गिरफ्त में आए अभियुक्त में क्षेत्र के कालनपुर (खिदिरपुर) निवासी भंटू उर्फ धर्मेंद्र सिंह और हरपुर गांव निवासी सदानंद यादव, शिव कुशवाहा तथा विकास यादव शामिल है। सदानंद यादव के पास से एक पिस्टल और 2 कारतूस बरामद किया गया। फंदे में आए चारों अभियुक्त पर 15-15 हजार का इनाम घोषित है। अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक अमित कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल सुजीत कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल बालेंद्र शर्मा, कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल विनोद कुमार भारतीय, कांस्टेबल रत्नेश कुमार, कांस्टेबल क्रांति सिंह पटेल और आनंद राही शामिल थे।

- Advertisement -
जरूर पढ़े
Latest News

More Articles Like This

You cannot copy content of this page