13.6 C
New York

Indira gandhi : कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

- Advertisement -

Chandauli news : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को चन्द्रा त्रिपाठी भवन में भारत रत्न प्रथम महिला प्रधान मंत्री स्व. इंदिरा गांधी  का जन्म दिन मनाया गया। जहां पर कांग्रेसियों ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी दृढ़ निर्णय व साहसी फैसले लेने के लिए जानी जाती थी। पूरा विश्व उन्हें आयरन लेडी के नाम से जानता था। उन्होंने 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के दो टुकड़े कर एक नया देश बांग्लादेश को स्थापित कर विश्व के मानचित्र का भूगोल बदल दिया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई  ने सदन के अंदर इंदिरा को दुर्गा का अवतार कह कर संबोधित किया था।भारत में प्रथम परमाणु परीक्षण कर विश्व को भारत की ताकत का एहसास कराया। 

यही नहीं उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाकर पंजाब को आंतकवाद से मुक्त कराया। इंदिरा कहती थी कि दूर दृष्टि पक्का इरादा व अनुशासन ही देश को महान बनायेगा. इस दौरान मधुराय, गंगा प्रसाद , शिवेन्द्र मिश्रा, राकेश सिंह, अमर देव राम, अनिल कुमार समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

Chandauli news : अधिशासी अभियन्ता विद्युत सकलडीहा पर कर्मचारियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, ओटीएस योजना की समाप्ति के बाद होगा आन्दोलन

Chandauli news : विद्युत मजदूर पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक रविवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इसमें संगठन से तमाम बिंदुओं पर चर्चा...

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय