[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
GAIL Limited Recruitment 2023: गेल इंडिया लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों से अपनी आफिशियल वेबसाइट gailonline.com पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। गेल इंडिया की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन फॉर्म 2 फरवरी 2023 तक जमा कराए जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले गेल इंडिया की वेबसाइट पर जाकर पूरा भर्ती नोटिफिकेशन जरूर देख लें।
गेल इंडिया भर्ती में रिक्तियों की संख्या :
गेल इंडिया भर्ती में एग्जीक्यूटिव पदों की कुल 277 रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।
आवेदन शुल्क :
गेल इंडिया की इस भर्ती में अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपए जमा कराने होंगे। हालांकि एससी, एसटी और दिव्यांगों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
गेल इंडिया भर्ती 2023 में इन आसान स्टेप्स में आवेदन कर सकते हैं:
- गेल की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे लिंक Career पर जाएं।
- अब रजिस्ट्रेशन का पेज दिखेगा जिसमें अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें।
- सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा कराएं और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट करा लें।
- इच्छुक अभ्यर्थी पूरा विस्तृत नोटिफिकेशन यहां चेक कर सकते हैं।
Source link