Tuesday, March 21, 2023
chandauliChandauli News : मौनी अमावस्या पर बलुआ में डुबकी लगाकर मनोज सिंह...

Chandauli News : मौनी अमावस्या पर बलुआ में डुबकी लगाकर मनोज सिंह डब्लू ने की जनकल्याण की कामना

Chandauli News: चहनियां। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू (Manoj singh dablu) मौनी अमावस्या पर पर्व पश्चिम वाहिनी बलुआ गंगा(Balua Ghat) तट पहुंचे। इस दौरान मां गंगा में डुबकी लगाने के बाद उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजन अर्जन किया।

इस दौरान उन्होंने देश व जन कल्याण, सुख-समृद्धि व विकास के लिए मंगल कामना की। साथ ही दान कर पुण्य के भागी बने। कहा कि जन-जन के कल्याण से देश का कल्याण संभव है। हम सभी को अपनी संस्कृति व परंपरा को जीवंत रखना होगा, क्योंकि यही हमारे सशक्त व गौरवशाली इतिहास के जीवंत दस्तखत हैं।

इनसेट

मौनी अमावस्या को बलुआ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

पतित पावनी मोक्ष दायिनी पश्चिमी वाहिनी मां गंगा के पावन तट बलुआ पर लांखो लोगों ने मोक्ष रूपी डुबकी लगाई इस दौरान असंख्य दीपो की तरह पूरा समूचा घाट श्रद्धालुओं से भरा पड़ा था, गंगा सेवा समिति व पुलिस टीम भी पूरी निष्ठा के साथ राहत कार्य के साथ साथ पुवालो से आने जाने का मार्ग भी प्रशस्त कर रहे थे।रात्रि में हुई अचानक हल्की बरसात से कयास लगाया जा रहा था कि इस वर्ष भीड़ कम दिखे मगर बावजूद इसके लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

spot_img
spot_img
जरूर पढ़े
Latest News

More Articles Like This

You cannot copy content of this page