भांवरकोल। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्थानीय पुलिस ने दो अपराधियों को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि थाने के एस आई सुरेन्द्र दूबे ने गुरुवार की सुबह अपराधियों एवं सांदिग्ध लोगों की जांच में लगे थे।इसी बीच सजना तिराहा से एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास 303 बोर के तमंचा एवं एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक सुरेश यादव उफं बूटन, निवासी बीरपुर बर्तमान पता- गांव महिया भोजपुरी सेमरी बक्सर बिहार का रहने वाला है। इसी क़म में शेरपुर चौकी इंचार्ज सकलदीप सिंह अपने हमराही राजेश पाण्डेय के साथ भ़मणशील थे।इसी बीच सुबह भांवरकोल तिराहे से एक सांदिग्ध यु्वक को गिरफतार किया। तलाशी लेने पर उसके पास 303 बोर का अवैध तमंचा 3 जिन्दा कारतूस वह एक मिस कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक रोहित शुक्ला उफ़ बिट्टू इसी थाना क्षेत्र के सुखडेहरा गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के खिलाफ पूर्व में भी मामले पंजीकृत हैं। दोनों को वांछित धाराओं में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Latest News