[ad_1]
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की युति को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के युति बनने पर सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। इस समय कुंभ राशि में शुक्र और शनि की युति बनी हुई है। ज्योतिष में शुक्र और शनि को विशेष स्थान प्राप्त है। शुक्र और शनि के शुभ होने पर जहां व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है वहीं अशुभ होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं शुक्र और शनि के एक ही राशि में रहने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मन अशांत रहेगा। क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी।
वृष राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी।
मिथुन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन अशांत हो सकता है। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। कारोबार के विस्तार के लिए परिवार का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यभार में भी वृद्धि होगी।
सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। परिणाम भी सुखद मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी।
कन्या राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का सान्निध्य मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संचित धन में वृद्धि होगी।
तुला राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परंतु अति उत्साही होने से बचें। व्यर्थ के झगड़े व वाद-विवादों से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिश्रम अधिक रहेगा।
वृश्चिक राशि- मन कुछ परेशान हो सकता है, परंतु आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी पैतृक संपत्ति पर विवाद की स्थिति आ सकती है।
धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सप्ताह के प्रारंभ में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
मकर राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे।
कुंभ राशि- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।
मीन राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा।
Source link