Tuesday, March 28, 2023
धर्मShani Kumbh Gochar 2023 Rashifal : अगले एक महीने तक रहेगा शनि...

Shani Kumbh Gochar 2023 Rashifal : अगले एक महीने तक रहेगा शनि गोचर का असर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

[ad_1]

Shani Kumbh Gochar 2023: शनिदेव बीते मंगलवार, 17 जनवरी से कुंभ राशि में गोचर कर चुके हैं। शनि का यह राशि परिवर्तन 30 साल बाद हुआ है जिससे ज्योतिषाचार्यों ने इसे महा राशि परिवर्तन नाम दिया है। शनि के कुंभ राशि में आने का असर आने वाले समय में सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन में देखने को मिलेगा। शनि राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के जीवन में उथल-पुथल देखने को मिलेगा तो कुछ जातकों की किस्मत बदलने वाला होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब साढ़े चार महीने तक यानी 140 दिन तक शनि कुंभ राशि में वक्री रहेंगे और इसके बाद 33 दिन तक अस्त रहेंगे। इस दौरान सभी 12 राशियों के जीवन में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आपकी राशि पर क्या होगा असर- 

1- मेष राशि: मेष पर इस वक्त राहु का गोचर चल रहा है जिससे मानसिक अशांति देखने को मिलेगी। शनि मेष राशि के एकादश भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में धन संपत्ति को लेकर आपकी किस्मत चमक जाएगी। इससे नौकरी, करियर और व्यापार में उन्नति मिलेगी। आय में वृद्धि होगी।

2- वृष राशि: समय बहुत ही अनुकूल है। कार्यस्थल पर आपको प्रगति देखने को मिलेगी। शनि वृषभ राशिवालों के दशम और नवम भाव के स्वामी भी है। ऐसे में आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा और सभी तरह के अटके कार्य पूर्ण भी होंगे। आपकी राशि के स्वामी शुक्र है जिसकी शनि से बनती है। ऐसे में हर काम में सफलता और लाभ देखने को मिलेगा।

3- कर्क राशि: शनि गोचर के कारण दांपत्य जीवन में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। व्यवसाय में भी नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी में सहयोगी आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। विवाद से बचकर रहें तो बेहतर होगा।

4- मिथुन राशि: शनि आपकी राशि के नवम भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप हर कार्य में सफल होंगे। यह गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ होगा। अचानक से धनलाभ होगा। मिथुन राशि वालों को शनि की ढैया से मुक्ति मिलेगी।

5- सिंह राशि: शनि का गोचर आपकी राशि के छठे भाव में है। इससे अगले 30 दिनों तक आप कोर्ट-कचहरी के मामले में उलझ सकते हैं। जीवनसाथी से छोटी-मोटी बातों पर विवाद हो सकता है। व्यवसाय और नौकरी में मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- इन 4 राशिवाले लोगों पर रहती है हनुमान जी की कृपा, हर संकट से रहते हैं दूर

6- कन्या राशि: हर क्षेत्र में विजय हासिल होगी। समय परिवर्तनशील रहेगा। विरोधियों, कोर्ट केस, झंझटों आदि से राहत मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।

7- तुला राशि: ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। मनोनुकूल ट्रांसफर, बिजनेस, बिजनेस आदि में कुछ नई शुरुआत होने की संभावनाएं बनेंगी। संतानोत्पत्ति का भी उत्तम समय है।

8- वृश्चिक राशि: ढैय्या शुरू हो जाएगी। पारिवारिक तथा अपने आसपास के लोगों के साथ कुछ दिक्कतें आएंगी। बीच-बीच में समय अनुकूल भी रहेगा।

9- धनु राशि: जीवन में कई तरह के परिवर्तन होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में खुशहाली होगी।

10- मकर राशि: उतरती साढ़े साती मकर राशि वालों को ज्यादा परेशान नहीं करेगी। रुके हुए कार्य बनेंगे। संबंधियों से रिश्ते अच्छे होंगे।

11- कुंभ राशि: आज से साढ़ साती की दूसरी ढैय्या शुरू हो जाएगी। समय बहुत ही सुकून वाला होगा। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। लेकिन थोड़ा सावधान रहें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

12- मीन राशि: साढ़े साती की शुरुआत हो जाएगी। लेकिन शनि आपको ज्यादा परेशान नहीं करेंगे। समय सुखद रहेगा। किसी नए कार्य  की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा। 

[ad_2]
Source link

spot_img
spot_img
जरूर पढ़े
Latest News

More Articles Like This

You cannot copy content of this page