Tuesday, March 28, 2023
टॉप न्यूज़अफगानिस्तान में महिलाओं की आजादी पर दो धड़ों बंट गया तालिबान, जानिए...

अफगानिस्तान में महिलाओं की आजादी पर दो धड़ों बंट गया तालिबान, जानिए क्या है पूरा मामला?

[ad_1]

महिलाओं की आजादी पर दो धड़ों बंट गया तालिबान- India TV Hindi
Image Source : FILE
महिलाओं की आजादी पर दो धड़ों बंट गया तालिबान

अफगानिस्तान में तालिबान का शासन आने के बाद से ही महिलाओं पर पाबंदी लगा दी गई। वे न ठीक से पढ़ सकती हैं, न ही पहले की तरह आजादी के माहौल में रह सकती हैं। इसी बीच महिलाओं को आजादी दी जाए या नहीं, इस पर अफगानिस्तान में शासन कर रहा तालिबान दो धड़ों में बंट गया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

युनाइटेड नेशन की उपमहासचिव अमीना मोहम्मद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अफगानिस्तान की 4 दिन की विजिट की। इस दौरान तालिबान से महिलाओं और युवतियों से उनके अधिकारों को पहले की ही तरह बहाल करने की अपील की। इस बारे में यूएन के प्रवक्ता ने बताया कि तालिबान के कुछ अधिकारी महिला अधिकारों को बहाल के करने के हामी थे, लेकिन कुछ कट्टरपंथी तालिबानी इसके खिलाफ थे। यूएन की टीम ने राजधानी काबुल और कंधार में तालिबानियों से मुलाकात की थी। 

लड़कियों पर लगाई पाबंदी पर हुई बैठकों में चर्चा

ये बैठकें तालिबान के अगस्त 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होने के बाद महिलाओं और लड़कियों पर लगाई गई पाबंदियों पर केंद्रित रही। यूएन के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि यूएन उप महासचिव अमीना मोहम्मद के नेतृत्व वाली टीम ने पाया कि तालिबान के कुछ अधिकारियों का रुख ‘सहयोगात्मक था और उन्हें प्रगति के कुछ संकेत मिले हैं।’ उन्होंने कहा, ‘महत्वपूर्ण बात उन (तालिबान) अधिकारियों से सामंजस्य स्थापित करना है, जिनका रुख सकारात्मक था।’

तालिबान ने महिलाओं को दिए सीमित अधिकार

तालिबान ने 1996 से 2001 तक अफगानिस्तान के अपने पिछले शासन के दौरान जो शरीयत कानून लागू किया था। उसने धीरे-धीरे इस्लामी कानून या शरिया की अपनी कठोर व्याख्या को फिर से लागू कर दिया है। लड़कियों को छठी कक्षा के बाद स्कूल जाने से रोक दिया गया है और महिलाओं को ज्यादातर नौकरियों, सार्वजनिक स्थानों और जिम जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। दिसंबर के अंत में, तालिबान ने सहायता समूहों को महिलाओं को रोजगार देने से रोक दिया।

रामचरित मानस पर दिए बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार, जानिए केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?

पाकिस्तान की साजिश फिर नाकाम, अमृतसर में घुसपैठ कर रहे ड्रोन को मार गिराया, 5 किलो हेरोइन बरामद

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन



[ad_2]
Source link

spot_img
spot_img
जरूर पढ़े
Latest News

More Articles Like This

You cannot copy content of this page