मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चंदौली के 171 पुल-पुलियों का किया गया जीर्णोद्धार एवं नव निर्माण का शुभारंभ
जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा देखा गया मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण




चंदौली । जल शक्ति विभाग के अंतर्गत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग कि नहरों पर 25050 पुल-पुलिया के जीर्णोद्धार एवं नव निर्माण के महाभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया जिसमें जनपद चंदौली के 171 पुल-पुलियों का जीर्णोद्धार तथा 11 पुल-पुलियों के नव निर्माण का शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी संजीव सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण एवं अधिशासी अभियंता सिंचाई द्वारा एन0आई0सी0 चंदौली में मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को देखा गया। मुख्यमंत्री योगी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, आगरा, जालौन, रामपुर, मथुरा, बिजनौर, बलिया, सिद्धार्थ नगर आदि जनपदों से संवाद किया गया। सीएम आदित्यनाथ द्वारा बताया गया कि पिछले कई दशक में पुल-पुलियों एवं नहरो के मरम्मत का कार्य नहीं हो पाया है, जर्जर हो गई थी कई जगह लोगों ने इसे तोड़वा दिया था। उन्होंने बताया कि आज मुझे यह प्रसन्नता हो रही है कि 21542 पुल पुलियो के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार का कार्य, 3508 पुल-पुलिया के पुनर्निर्माण का कार्य आज इस महाअभियान के साथ यहां प्रारंभ हो रहा है इसके लिए हमने विगत वर्ष बजट में पैसे की व्यवस्था की थी एवं नए बजट में भी इसकी व्यवस्था की है। कही भी पैसे की कमी के कारण आम नागरिक के जीवन में सरलीकरण में और उनके कार्यो को सहज करने में अड़चन ना आ पाए। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का जो भौगोलिक क्षेत्रफल है लगभग 241 लाख हेक्टेयर का है इसमें से कृषि योग्य भूमि 188 लाख हेक्टेयर है और उसमें भी सिंचाई के क्षमता का सृजन 120 लाख हेक्टेयर की सिंचाई की क्षमता हम लोगों ने प्रदेश के अंदर उपलब्ध कराई है।
आबादी बढ़ती गई आवागमन बढ़ता गया, साधन बढ़ते गए लेकिन कभी भी इस दिशा में किसी ने प्रयास नही किया – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने बताया कि इतनी पुरानी-पुरानी नहरो का कभी भी मरम्मत नही हुआ। आबादी बढ़ती गई आवागमन बढ़ता गया, साधन बढ़ते गए लेकिन कभी भी उस दिशा में किसी ने प्रयास नही किया। लेकिन हम 25050 पुल पुलियों के नवनिर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य अभियान चलाकर प्रारंभ कर रहे हैं। यह हम सबके लिए बहुत ही प्रसन्नता का विषय है। इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा सिंचाई विभाग को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी गई। मा मुख्यमंत्री जी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इसको 100 दिन के अंदर इन सभी कार्यों को सम्पूर्ण करा लें। जब कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्ध पूर्ण हो जाने पर जनप्रतिनिधियों से इसका निरीक्षण करवा कर इस बात को सुनिश्चित करवाएंगे की यह कार्य समयवद्ध ढ़ग से पूरे हो चुके है। और इन कार्यों को हम आगे आने वाले समय में पब्लिक के आवागमन को और अच्छा बना सकें। हमें अगले चरण में यह व्यवस्था देनी चाहिए कि नहर की पटरिया अगर पब्लिक के आवागमन के लिए पक्की सड़क से जुड़ जाती हैं तो उससे नहर भी सुरक्षित हो जाती है और साथ-साथ आपको देख-भाल करने की भी आवश्यकता बढ़ जाती है हमें उन क्षेत्रों को भी चिन्हित करना चाहिए कि कहां पर नहर की पटरीयों में आवागमन के लिए सड़क बनाने की आवश्यकता है उसको पक्की सड़क भी बना सकते हैं, खड़ंजा बनवा सकते हैं तथा जो भी उपर्युक्त हो अगले चरण में हमें कार्य करना चाहिए, जिससे पब्लिक का आवागमन सरल हो सके।
किन किन पुल-पुलियों का होगा कायाकल्प
जनपद चंदौली में चंद्रप्रभा प्रखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर चन्दौली के अंतर्गत नारों पर क्षतिग्रस्त पुल पुलिया की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण में विधानसभा सकलडीहा में 03 मरम्मत कार्य, 02 का पुननिर्माण,विधानसभा चकिया में 99 मरम्मत कार्य, 05 का पुननिर्माण, विधानसभा सैयदराजा में 44 मरम्मत कार्य, 02 का पुननिर्माण का कार्य कराया जाएगा।