Monday, May 29, 2023
उत्तर प्रदेशचंदौलीजनपद में बदहाल सड़कों को लेकर सपाई देंगे धरना ,हुई बैठक।

जनपद में बदहाल सड़कों को लेकर सपाई देंगे धरना ,हुई बैठक।

जनपद के बदहाल सड़कों को लेकर मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं की बैठक कैलावर में आयोजित की गई। इसमें 25 जून को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
इससे पूर्व भी जिलाधिकारी को पत्रक देकर सड़क मरम्मत की मांग उठाई थी।
बैठक को संबोधित करते हुए सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में जनपद की एक भी सड़क पर चलने लायक नहीं है। जबकि विकास के नाम की दम भरने वाली भाजपा सरकार पहले ही दावा कर चुकी है कि प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी। लेकिन इनके कहने का आशय जनता के समझ से परे है।कि प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढा युक्त होगी। इसको लेकर हम लोगों ने पिछले दिनों जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर सड़कों के मरम्मत की मांग उठाई थी। लेकिन इस पर कोई पहल शासन द्वारा नहीं किया गया। इसको लेकर 25 जून को सकलडीहा तहसील मुख्यालय पर हम कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन करने का काम करेंगे। कहाकि इसके उपरांत भाजपा शासनकाल में अपराध का बोलबाला है। इसमें हत्या बलात्कार जैसी जघन्य घटनाएं आए दिन हो रही है।बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव, सचिव अनिल चौहान,किसान नेता केदार यादव, अजीत यादव,रविंदर यादव, चंद्रमा यादव, मृत्युंजय तिवारी, लक्ष्मण पासवान, धनंजय यादव,बसावन गोंड, महेंद्र राजभर,शशिकांत भारती,गुड्डू श्रीवास्तव,राजेंद्र पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

जरूर पढ़े
Latest News

More Articles Like This

You cannot copy content of this page