मीरजापुर। पति की मौत को पनि नही कर सकी बरदास, मौत को लगाया गले। विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा गांव के निवासी विनोद कुुमार पांडेय (42) पं. श्रीकांत पांडेय बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक और विकासखंड छानबे के कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष व जिलापंचायत छानबे वार्ड संख्या एक से कांग्रेस के प्रत्याशी थे 1 सप्ताह पूर्व उनकी तबीयत खराब हो गई थी और उनको नगर के नटवा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था शुक्रवार को 12:00 बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, इसके बाद परिजन उनको एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ऑक्सीजन खत्म होने से उनकी मौत हो गई। एंबुलेंस के पीछे की गाड़ी में उनकी पत्नी और परिवार के सदस्य थे। परिजनों ने पत्नी मांडवी (38) को मौत की सूचना न देकर बताया कि प्रयागराज उपचार के लिए ले जाएंगे। इसके बाद गाड़ी घर की ओर जाने लगी।
गाड़ी घर पहुंची तो बाहर लोगों की भीड़ जुटी थी, लोग रो रहे थे। यह देखकर पत्नी को पति की मौत का अंदेशा हो गया। एंबुलेंस से शव बाहर आने पर वह कमरे में गई। इसके बाद मांडवी ने कमरे में खुद को आग के हवाले कर दिया। कमरे से धुआं उठने पर लोग पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद मांडवी को उपचार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
- Advertisement -
- Advertisement -
जरूर पढ़े