मेष राशि(Aries Daily Horoscope) :स्फूर्ति और ताजगीपूर्ण सुबह से दिन की शुरुआत करेंगे। घर में मित्रों और सगे-संबंधियों के आवागमन से खुशहाली का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिले उपहारों से आपको खुशी होगी। आज आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है। यात्रा की तैयारी रखें। नए काम शुरू कर सकते हैं। उत्तम भोजन करने का लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि(Taurus Daily Horoscope): क्रोध और हताशा की भावना आपके मन पर छायी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी साथ नहीं देगा। घर-परिवार की चिंता के साथ खर्च के मामले में भी आज चिंतित रहेंगे। आपकी उग्रवाणी किसी के साथ मनमुटाव और झगड़े का कारण बनेगी। परिश्रम व्यर्थ होता हुआ प्रतीत होगा। गलतफहमी से बचने का प्रास करें।
मिथुन राशि(GEMINI Daily Horoscope):आज का दिन लाभदायी है। नौकरीमें अधिकारी आपके काम से खुश रह सकते हैं। व्यापार में भी आय बढ़ने की आशा है। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। दोपहर के बाद मित्रों से लाभ हो सकता है। किसी सामाजिक प्रसंग में उपस्थित रहना पड़ सकता है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।
कर्क राशि(CANCER Daily Horoscope): आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आप आज हर काम सरलता से पूरे कर पाएंगे। नौकरी में आपके अधिकारी खुश रहेंगे। आपकी पदोन्नति के योग हैं। अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण बात पर चर्चा होगा। परिजनों के साथ खुले मन से बातचीत होगी। घर के डेकोरेशन पर कुछ खर्च हो सकता है। बाहर जाना हो सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सरकारी लाभ होगा एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह राशि (LEO Daily Horoscope):आज आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। पहले से निर्धारित काम के लिए आपका प्रयास ज्यादा रहेगा। आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कामों में व्यस्त रहने की संभावना ज्यादा रहेगी। आप में आज क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए आप सावधान ही रहें। विदेश में रहने वाले स्वजनों के समाचार मिलेंगे। संतान एवं व्यापार की परेशानियों के कारण आपका मन अशांत रहेगा।
यह भी पढ़ें: Baba Kinaram Story:बाबा कीनाराम की कहानी
कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):नए काम को शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। बाहर के खाने से परहेज करें अन्यथा तबीयत खराब हो सकती है। गुस्से को काबू करने के लिए ज्यादातर समय मौन ही रहें। खर्च में वृद्धि होगी। विरोधियों से सावधान रहें। पानी और आग का डर बना रहेगा। कानूनी या अनैतिक काम से मुसीबत में फंस सकते हैं।
तुला राशि (LIbra Daily Horoscope):आज का दिन मौज- मस्ती, मनोरंजन, रोमांस में गुजरेगा। आपको कई जगह विशेष सम्मान मिलेगा। पार्टनरशिप के काम से लाभ होगा। अच्छे वस्त्र आदि खरीद सकते हैं। वाहन सुख का अच्छी तरह आनंद ले सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ आनंददायक प्रवास होगा। भाग्य आपका साथ देगा।
जरुर पढ़ें : Prem Prakash Meena IAS:धाकड़ अफसर की कहानी
वृश्चिक राशि(Scorpio Daily Horoscope):पारिवारिक शांति का माहौल आपके तन-मन को स्वस्थ रखेगा। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों और शत्रुओं की चाल निष्फल होगी। ननिहाल पक्ष की ओर से लाभ होगा। आर्थिक लाभ होगा। अचानक किसी काम में खर्च होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होता हुआ प्रतीत होगा।
धनु राशिफल: (Sagittarius Daily Horoscope):आज आप किसी यात्रा पर जाने का विचार त्याग दें। काम में सफलता नहीं मिलने से आप निराश होंगे और स्वभाव में गुस्सा होगा। दूसरों से बहस की जगह चुप रहने की आदत डालें। पेट की तकलीफ से परेशानी हो सकती है। विवाद या चर्चा के कारण समस्याएं बढ़ सकती हैं। संतान की चिंता से मन परेशान रहेगा। रोमांस और आर्थिक लाभ के लिए समय अच्छा है।
मकर राशिफल: (Capricorn Daily Horoscope) :आपको कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्याओं का प्रभाव आपके मस्तिष्क पर पड़ेगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। समाज में अपमानित होने का डर लगा रहेगा। शरीर को आराम दें अन्यथा स्वास्थ्य खराब होने की आशंका बनी रहेगी। दोस्तों से नुकसान होने की आशंका है।
कुंभ राशिफल: (Aquarius Daily Horoscope):आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल दूर होने से आप मानसिक राहत अनुभव करेंगे। काम करने में आपको उत्साह रहेगा। भाई- बंधुओं के साथ घरेलू मामलों पर चर्चा या आयोजन करेंगे और आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों का आगमन आपके आनंद में वृद्धि करेगा। छोटी यात्रा होने की संभावना है। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। भाग्य वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ से आनंद मिलेगा।
मीन राशिफल: (Pisces Daily Horoscope)अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। वित्तीय मामले और लेन-देन में सावधानी रखनी पड़ेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है। मन पर नकारात्मकता हावी होगी। नकारात्मक विचारों को खुद से दूर रखें। खानपान पर ध्यान नहीं रखने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
horoscope for today,horoscope today,daily horoscope,horoscope,weekly horoscope,july 2022 horoscope,horoscope 2022,horoscope libra,tagalog horoscope,monthly horoscope,pisces daily horoscope,daily horoscope pisces,free daily horoscope,pisces horoscope for today,horoscope for today pisces,pisces daily horoscope today,free horoscope,capricorn weekly horoscope,pinoy horoscope,today horoscope,horoscope ngayon,cancer horoscope,horoscope tagalog,आज का राशिफल,राशिफल,कुंभ राशिफल,वीकली राशिफल,दैनिक राशिफल,वृश्चिक राशिफल,आज का कन्या राशिफल,साप्ताहिक राशिफल,आज का कुम्भ राशिफल,कन्या दैनिक राशिफल,कुंभ राशि का राशिफल,कुम्भ दैनिक राशिफल