नोएडा:- आजकल शादियों के निरस्त होने के बड़े ही नायाब और रोचक प्रसंग सामने आ रहे हैं। कहीं दूल्हा 2 का पहाड़ा भूल जाता है, तो कही उसे उर्दू भाषा के उच्चारण नहीं आते हैं। जिसके परिणामस्वरूप दुल्हन शादी से मना कर देती है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के औरैया जिला में दुल्हन ने उस वक्त शादी से इंकार कर दिया, जब उसे लगा की दूल्हे की नज़र कमज़ोर है और वह चश्मा लगाता है। अपनी संदेह की पुष्टि करने के लिए दूल्हे को उसने हिंदी भाषा का अख़बार पढ़ने को कहा; जिसमे की दुर्भाग्यवश दूल्हा असफल रहा।
India.com की एक रिपोर्ट के अनुसार वधू पक्ष ने ना केवल विवाह करने से मना कर दिया बल्कि दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी के लिए मुकदमा दायर कर दिया। प्राप्त सूचना के अनुसार जमालीपुर के रहने वाले अर्जुन सिंह ने अपनी बेटी अर्चना की शादी अचलदा के रहने वाले शिवम के साथ तय की थी। शादी तय करते वक्त अर्जुन सिंह जानते थे कि लड़का पढ़ा लिखा है। उस वक्त होने लगा कि शायद लड़का चश्मा फैशन के लिहाज से पहनता हो। हालांकि उनका यह संदेह विवाह के दिन यकीन में बदल गया जब उन्होंने देखा कि दूल्हा आज भी उसी चश्मे को पहना हुआ है।
जब उपरोक्त वाकया दुल्हन को पता चला तो उसने अपना संदेह मिटाने के लिए दूल्हे को हिंदी भाषा का एक अखबार पढ़ने का आग्रह किया। परंतु दूल्हे की कमजोर दृष्टि के कारण वह उसे नहीं पढ़ सका। परिणाम स्वरूप दुल्हन ने शादी से मना कर दिया।