spot_img
17.5 C
New York
spot_img
spot_img

Chandauli news : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगा दी गंगा में छलांग

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

spot_img
- Advertisement -

Chandauli : पड़ाव निवासी एक युवक ने बुधवार की शाम राजघाट पुल से गंगा में छलांग लगा दी।आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखारों की मदद से युवक की जान बचाई गई। सूचना के बाद पहुंचे परिजन उसे साथ ले गए। पत्नी से झगड़ा होने के बाद नशे में युवक गंगा में कूद गया।

लोगों ने बताया कि साहूपुरी के बखरा निवासी छेदी साहनी (26 वर्ष) का किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद शराब के नशे में युवक राजघाट पुल पर पहुंचा और नीचे छलांग लगा दी। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो शोर मचाना शुरू किया। वहीं पुलिस को भी सूचना दी। 

घटना के बाद सूजाबाद चौकी इंचार्ज अखिलेश राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकालवाया। वहीं परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसे अपने साथ लेकर चले गए। सूचना के बाद पहुंचे परिजन युवक को अपने साथ ले गए। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय