चंदौली | कोविड टीकाकरण के प्रथम चरण के चौथे दौर में स्वास्थ्य विभाग कर्मियों व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कर्मचारियों ने उत्साह के साथ अपनी बारी का इंतजार कर टीका लगवाया | शुक्रवार को जिले के 13 केन्द्रों में कुल 18 सत्रों पर टीकाकरण किया गया जिसमें 2200 लोगों के सापेक्ष 1047 लोगों को टीका लगाया गया | जिला महिला चिकित्सालय पंडित दीन दयाल उपध्याय में शुक्रवार सुबह 9 बजे से ही टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया था | सभी चिन्हित स्वास्थ्य कर्मियों व बाल विकास विभाग की आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व अन्य कर्मचारियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था | मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के मिश्रा ने बताया की सभी 13 केन्द्रों पर दो सत्र लगाए गए। इस क्रम में धानापुर में दो सत्र, चहनीया में दो, सकलडीहा में भी दो सत्र का आयोजन किया गया, साथ ही बरहनी और चकिया में भी दो सत्र का आयोजन किया गया । वहीं अन्य केन्द्रों पर एक – एक सत्र का आयोजन कर टीकाकरण किया गया|
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व कोविड नोडल अधिकारी डॉ डी के सिंह ने बताया कि वैक्सीन को प्रोटोकाल के तहत सीसी टीवी कैमरे के निगरानी और पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रखा गया है | उन्होनें बताया कि 4 फरवरी तक हम लक्ष्य पूरा कर लेगें, 16 जनवरी, 22 जनवरी, 28 व 29 जनवरी को हुए टीकाकारण के साथ 4 फरवरी को टीकाकरण से छूटे हुए लोगों को 5 फरवरी को टीका लगाया जायेगा | 5 फरवरी तक सूची की प्रक्रिया पूरी की जायेगी |
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ एन एच एम डॉ आर बी शरण ने बताया कि शुक्रवार को 13 केंद्रों पर 18 सत्र आयोजित,जिसमें महिला चिकित्सालय डी डी यू नगर में 49, लोगों को लगा टीका ,डिवीजनल रेलवे हॉस्पिटल ईस्ट सेंट्रल रेलवे मे 42, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोग्वरा में 48 लोगों को लगा टीका,वही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नियामताबाद मे 94 ,लोगों के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चहनियां में 147 लोगों को लगा टीका,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सकलडीहा 109 ,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहनी में 64,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धानापुर में 135 लोगों लगा टीका,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ में 62,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया मे 36 , पंडित कमला पति कैंपस चंदौली में 61 ,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदौली 123 ,प्राथमिक साहबगंज में 67 लोगों को लगा टीका।