Tuesday, May 30, 2023
उत्तर प्रदेशचंदौलीविश्व जादू प्रतियोगिता में द्वितीय व तृतीय स्थान पाकर देश का नाम...

विश्व जादू प्रतियोगिता में द्वितीय व तृतीय स्थान पाकर देश का नाम किया रोशन।

जादूगर के क्षेत्र में विश्व के प्रतियोगिता में दूसरा व तीसरा स्थान पाने वाले मोहम्मद तालिक का शनिवार को उधव ब्रह्म बाबा आश्रम कैली पर फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया गया।
अमेरिका द्वारा आयोजित पिछले 20 मई को विश्व ऑनलाइन जादू प्रतियोगिता मैं अमेरिका,फिलिप्सतान, इंग्लैंड, जापान, कोरिया, बेतरनाम सहित 12 देश के 100 प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें क्षेत्र के भूपौली गांव निवासी मोहम्मद तालिक विश्व में तीसरा स्थान पाकर देश का नाम रोशन किया। वही बेतरनाम में भी 25 मई को हुए प्रतियोगिता में विश्व के 13 देश अमेरिका, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल ,जापान, कोरिया आदि देशों के 100 प्रतिभागी भाग लिए।इसमें भी इन्होंने दूसरा स्थान पाकर देश का परचम लहराया। इसकी जानकारी होते ही उधव ब्रह्म बाबा आश्रम कैली कि साध्वी सविता वनदेवी ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत ही नहीं बल्कि उनका उत्साह वर्धन करने का काम किया। इस मौके पर किसान नेता केदार यादव,सपा नेता श्रवण यादव, सतीश सिंह,गरिमा सिंह,अर्चना आदि लोग मौजूद रहे।

जरूर पढ़े
Latest News

More Articles Like This

You cannot copy content of this page