Tuesday, May 30, 2023
आज ख़ासDecember-29 | आज का ख़ास | Birthday Of राजेश खन्ना and ट्विंकल...

December-29 | आज का ख़ास | Birthday Of राजेश खन्ना and ट्विंकल खन्ना

राजेश खन्ना

Rajesh Khanna born on 29 decemeber 1942

राजेश खन्ना का जन्म: 29 दिसम्बर 1942  और उनकी  मृत्यु: 18 जुलाई 2012 को हुई।

राजेश खन्ना एक बहूत ही प्रसिद्ध नाम हिंदी सिनेमा में। उन्होंने कई हिन्दी फ़िल्में बनायीं और उन्होंने 1991 में  राजनीति में भी प्रवेश किया। वे नई दिल्ली लोक सभा सीट से पाँच वर्ष 1991-96 तक कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे। बाद में उन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया।

उन्होंने ने कुल 180 फिल्मो में काम किया 128 फिल्मो में मुख्य भूमिका में थे।   वे तीन साल में ही 15 फिल्मो को हिट करके बॉलीवुड के सुपरस्टार हो गए।

राजेश खन्ना को फ़िल्मफेयर पुरस्कार के लिये चौदह बार तथा बंगाल फ़िल्म जर्नलिस्ट अवार्ड के लिये पच्चीस बार नामांकित किया गया। दोनों पुरस्कारों के लिये कुल उन्तालिस बार के नामांकन में उन्हें तीन बार फ़िल्मफेयर पुरस्कार एवं चार बार बंगाल फ़िल्म जर्नलिस्ट अवार्ड मिला। राजेश खन्ना को दस बार ऑल India critics पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया और उन्हें सात बार अवार्ड मिला।

राजेश खन्ना को  मिले फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

  • 1975 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार – अविष्कार
  • 1972 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार – आनन्द
  • 1971 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार – सच्चा झूठा

ट्विंकल खन्ना

Twinkal Khanna born on 29 december 1974

ट्विंकल खन्ना का जन्म 29 December 1974 को हुआ था । ट्विंकल खन्ना भूतपूर्व भारतीय अभिनेत्री हैं। बरसात से उनका फिल्मी करियर शुरू हुआ। वो बॉबी देओल की भी पहली फिल्म थी। फिर वो जान में अजय देवगन के साथ दिखीं। उन्होंने फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार भी जीता। अगली फिल्म दिल तेरा दीवाना थी। 1997 में वह फिर से अजय के साथ इतिहास में नजर आयी।

 1998 में उनकी सलमान खान के साथ जब प्यार किसी से होता है प्रदर्शित हुई। 1999 में इन्टरनेशनल खिलाड़ी में वो अपने भविष्य के पति अक्षय कुमार के साथ दिखीं। उनकी उस साल एक फिल्म ज़ुल्मी भी आई। इसी साल वो एक तेलुगू फिल्म सीनू में दग्गुबती वेंकटेश के साथ नजर आई। बादशाह, जोरू का गुलाम और जोड़ी नम्बर वन उनकी अन्य सफल फिल्में रही।

ट्विंकल खन्ना राजेश खन्ना और डिम्पल कपाड़िया की बड़ी बेटी है। उनकी छोटी बहन रिंकी खन्ना भी अभिनेत्री रह चुकी है। उनकी मौसी सिम्पल कपाड़िया है। अक्षय कुमार ने उनके साथ 17 जनवरी 2001 को शादी की। साथ में उनके पास एक बेटा, आरव और एक बेटी, नितारा है।

 

जरूर पढ़े
Latest News

More Articles Like This

You cannot copy content of this page