28 C
Lucknow
spot_img
  • Maxwell hospital private limited
उत्तर प्रदेशचंदौलीशिक्षक एमएलसी और स्नातक एमएलसी का हुआ भव्य स्वागत

शिक्षक एमएलसी और स्नातक एमएलसी का हुआ भव्य स्वागत

spot_img
- Advertisement -
  • sp surgical and fractures hospital chandauli

पीडीडीयू नगर। जिले में धान खरीद ठीक से नहीं हो रही है। किसान धान बेचने को परेेशान हैं, लेकिन बिचौलिए के बिना धान बेचना मुश्किल है।इसके खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय नहीं मिल रहा है। सरकार भी मानदेय देने की पहल नहीं कर रही है। विधान परिषद में इसे जोर शोर से उठाया जाएगा। ये बातें ‌स्नातक विधायक आशुतोष सिन्हा और शिक्षक विधायक लालबिहारी यादव ने अलीनगर स्थित राधाकृष्ण महिला महाविद्यालय में अपने स्वागत समारोह के दौरान कहीं।
इसके पूर्व जनपद में पहली बार स्नातक विधायक आशुतोष सिन्हा और शिक्षक विधायक लाल बिहारी यादव के आगमन पर राधाकृष्ण मह‌िला महाविद्यालय के प्रबंधक वित्तविहीन शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष बैजनाथ यादव के नेतृत्व में फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिक्षक विधायक लाल बिहारी यादव ने कहा कि प्रदेश के वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों की स्थिति दयनीय है। स्कूल बंद होने की वजह से शिक्षकों को मानदेय नहीं मिला है और उनके समक्ष भूखमरी की स्थिति हो गई है। विधान परिषद का सत्र नहीं चलाया गया है। शुरूआत होते ही इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया जाएगा। वहीं आशुतोष सिन्हा ने कहा कि वर्तमान सरकार में किसान, नौजवान, उद्यमी सभी परेशान हैं। नए कृष कानून के खिलाफ दिल्ली सीमा पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। जिले में भी किसान आक्रोशित हैं। इसके लिए बड़ा आंदोलन किया जएगा। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक बैजनाथ यादव, इंद्रजीत शर्मा, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, वीरेंद्र प्रधान, भोले यादव, आशु रहे।

- Advertisement -
जरूर पढ़े
Latest News

More Articles Like This

You cannot copy content of this page