मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के महादेवा पीपापुल से बुधवार को प्रेमी युगल के गंगा नदी में छलांग लगाने की घटना प्रकाश में आयी है।इस घटना के बाद लड़की को तो बचा लिया गया।लेकिन,अभी लड़के की तलाश जारी है।
मुहम्मदाबाद पुलिस गोताखोरों की मदद लड़के की तलाश में जुटी हुई है।
मुहम्मदाबाद कोतवाल के अनुसार युवक निकेश कनौजिया पखनपुरा गांव का रहने वाला है। निकेश की उम्र 20 साल बताई जा रही है। उसका प्रेम संबंध है रसूलपुर हकीम गांव की रहने वाली अदिता बिंद के साथ था।दोनों प्रेम विवाह करना चाहते थे।लेकिन घर वालो के ये दोनों अपने विवाह के को लेकर राजी करने में विफल रहे।जिसके बाद दोनों ने गंगा के एक साथ छलांग लगा लिया।इस घटना के बाद निकेश का कोई पता नहीं लग पाया है।वही युवती को पुलिस ने सुरक्षित उसके घर भेज दिया है।
पखनपुरा के ग्रामीणों की माने तो निकेश कनौजिया के पिता रमेश कनौजिया सऊदी अरब में रहकर नौकरी करते हैं। निकेश ने सुबह 4 बजे के लगभग अपनी मां को बताया कि वह गोभी की नर्सरी खरीदने के लिए जाने वाला है ।मां ने बताया कि कबीरपुर गांव से वह नर्सरी खरीद सकता है। लेकिन उसने सेमरा जाने की बात कही।बताया जा रहा है कि पहले से सूचना मिलने का आधार पर युवती भी वहां पहुंची हुई थी। दोनों की मुलाकात रसूलपुर में हुई और फिर उन्होंने गंगा में छलांग लगा दिया। इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में दुख म माहौल व्याप्त है।
काफी देर तक लड़की को बचा लिया गया लेकिन युवक का पता नहीं चला। गंगा में कूदे युवक नसीरपुर निवासी युवती से प्यार करता था। जबकि परिजन इसके खिलाफ थे। इस वजह से संभवत: दोनों ने यह कदम उठाया है।
पुलिस का कहना है कि किसी ग्रामीण ने कूदते देखा है हालांकि, गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में तलाश की जा रही हैं। बताया जाता है कि एक बाइक पर लड़का व लड़की एक साथ पुल पर पहुंचे। कुछ देर बाद लड़का व लड़की एक दूसरे का हाथ पकड़कर गंगा नदी में कूद गए।
गोताखोर की तलाश करने लगे लेकिन काफी देर तक युवक का पता नहीं चल सका। युवती ने बताया कि पखनपुरा निवासी निकेश कन्नौजिया
स्थानीय लोगों में असमंजस : दरअसल प्रेमी युगल को एक साथ किसी भी प्रत्यक्षदर्शी ने नदी में कूदते हुए स्पष्ट नहीं देखा। हालांकि, इस संबंध में मुहम्मदाबाद थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र बताया कि दोनों लड़के लड़कियां प्रेम प्रसंग का मामला है परिजनों को सूचना दे दी गई है