Thursday, March 23, 2023
ब्रेकिंगरविदास जी की प्रतिमा रखने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद

रविदास जी की प्रतिमा रखने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद

बबुरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के चनहटा गांव में विवादित जमीन पर रविदास जी की प्रतिमा रखे जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षो के लोग आमने सामने हो गए । विवाद की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा प्रतिमा को तत्काल हटवा दिया गया।
चनहटा गांव में खाली जमीन को लेकर दो पक्षों में काफी दिन से विवाद बना हुआ है। कुछ दिनों पूर्व राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश कर नंबर और नवीन परती का चिन्हांकन भी कर दिया था। बुधवार की सुबह एक पक्ष ने विवादित जमीन पर सन्त रविदास जी की प्रतिमा स्थापित कर दी।

जानकारी होते ही दूसरा पक्ष भी मौके पर पहुंच गया। दोनों पक्षों में मूर्ति रखे जाने को लेकर विवाद होने लगा । किसी ने इसकी सूचना बबुरी थानाध्यक्ष राजेश सरोज को दी। सूचना मिलते ही बबुरी थानाध्यक्ष राजेश सरोज भारी पुलिस बल के साथ पहुँच गए तथा विवादित जगह से तत्काल प्रतिमा को हटवा दिया तथा इसकी सूचना अपने आला अधिकारियों को दिया। जानकारी होते ही सीओ अनिरुद्ध सिंह राजस्व विभाग की टीम के साथ पहुंच गए। विवादित जमीन की दोबारा पैमाइश कराई जा रही है। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

spot_img
spot_img
जरूर पढ़े
Latest News

More Articles Like This

You cannot copy content of this page