चंदौली | सरकार के लाख दावे के बावजूद भी धान क्रय केंद्रों पर संसाधनों का अभाव बरकरार है ।जिसके कारण कर्मचारियों को किसानों का धान क्रय करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का धान खलिहानों में पडा है।
साधन सहकारी समिति धूसखास को धान क्रय केंद्र बनाया गया है। लेकिन कभी बोरे का अभाव तो कभी परिवहन डिलीवरी की समस्या बनी रहती है। जिसके कारण किसानों का धान क्रय करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान नेता केदार यादव, दशरथ प्रधान, धीरेंद्र यादव, वंश नारायण आदि किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा दावा किया जा रहा है कि हर क्रय केंद्रों पर ₹1868 प्रति कुंतल धान खरीदा जा रहा है। किसानों की असुविधा के लिए तमाम व्यवस्थाएं कागजों पर दर्शाई जा रही हैं। लेकिन हकीकत यह है कि धान खरीद मैं किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
केंद्र प्रभारी व सचिव राम भजन मौर्य व सहयोगी श्रवण कुमार ने बताया कि अब तक 50 किसानों से 3000 कुंतल धान खरीद की जा चुकी है। बोरे के अभाव में धान खरीद में परेशानी हो रही है।