अयोध्या। भाजपा सरकार में किसान और नौजवान दोनों दंश झेल रहे हैं। गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है। किसानों की खड़ी खेती जानवर चर ले रहे हैं। उक्त बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता अवधेश प्रसाद ने ग्राम पलिया लोहानी के शहीद रामसूरत इंटर कॉलेज में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। सपा नेता अनूप सिंह ने कहा कि भाजपा वालों को अपनी कुर्सी की चिंता है। देश और प्रदेश गर्त में डूबता जा रहा है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। किसानों की किसानी खत्म होती जा रही है। लेकिन भाजपा की सरकार अहंकार में डूबी हुई है।
इस मौके पर गौतम सिंह, अवधेश दूबे, सोनू मिश्रा, रोहित सिंह, सूर्या तिवारी, अंकित सिंह, प्रकाश सिंह, मोनू तिवारी, शमशाद हाशमी, अनुराग सिंह, धर्मेंद्र यादव, सुरेश पाल, महेंद्र सिंह व धर्मेंद्र गोस्वामी सहित दर्जन भर लोगों ने समाजवादी पार्टी में विश्वास व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिलेश प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, आरके यादव सहित कई नेता मौजूद रहे।