चंदौली | शाशन ने बड़े स्तर पर आई.ए.एस अधिकारियों का तबादला किया है | इसी क्रम में जनपद में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत नवनीत सिंह चहल को उनके पद से स्थानांतरित कर दिया गया है। उत्तर- प्रदेश शासन के नियुक्ति अनुभाग-१ द्वारा गुरुवार को जारी सूचना में यह बताया गया कि जनपद चंदौली के जिलाधिकारी पद पर आसीन नवनीत सिंह चहल को अब मथुरा जिले के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है।




प्राप्त सूचना के अनुसार नवनीत सिंह चहल के बाद चंदौली के अगले जिलाधिकारी के रूप में संजीव सिंह को नियुक्त किया गया है। संजीव सिंह इससे पूर्व जिला फतेहपुर उ० प्र० में जिलाधिकारी के पद पर आसीन थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जनवरी 2021 से अपना पदभार संभालेंगे।