Ghazipur news: कर्मचारी परिवाद निवारण सह सम्पर्क अभियान” का हुआ आयोजन

On: Saturday, July 13, 2024 3:29 PM
---Advertisement---




सेवराई।पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल खण्ड के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक दानापुर के निर्देशानुसार स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कार्मिक विभाग द्वारा “कर्मचारी परिवाद निवारण सह सम्पर्क अभियान” का आयोजन किया गया।
कर्मचारी परिवाद निवारण परिवाद सह सम्पर्क अभियान में दानापुर मंडल से आएं मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक एकलव्य कुमार ज्योति ने स्टेशन प्रबंधक श्री एन ए ख़ान के साथ मिलकर स्टेशन पर कार्यरत परिचालन, वाणिज्य, इंजीनियरिंग, कर्षण वितरण के साथ इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मचारियों के साथ सम्पर्क किया और उनके परिवादों को नोट किया।
सभी कर्मचारियों में ख़ुशी का वातावरण देखने को मिला क्योंकि उन लोगों का कहना है कि कार्मिक विभाग द्वारा नियमित रूप से कर्मचारी परिवाद निवारण सह सम्पर्क अभियान चलाकर हमलोग के परिवादों को निवारण कराया जा रहा है। इसके लिए मंडल रेल प्रबंधक महोदय के साथ वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी दानापुर को धन्यवाद दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp