हरिओम हॉस्पिटल में धूम धाम से मनाई गई धन्वन्तरि जयंती

On: Tuesday, October 29, 2024 1:57 PM

आयुर्वेद चिकित्सा सबसे सरल और सफल : डॉ विवेक

चंदौली : विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आरोग्य के देवता भगवान धनवंतरी जी के प्राकट्य दिवस पर पूजनोत्सव व गोष्ठी कार्यक्रम विधिविधान से हरिओम हॉस्पिटल चंदौली (नगर)में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम भगवान धनवंतरी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित दीप प्रज्वलन आरोग्य भारती चंदौली के जिला कोषाध्यक्ष डा. विवेक सिंह ने किया,तत्पश्चात आरोग्य भारती चंदौली के जिला अध्यक्ष डा. शशिकांत मिश्रा द्वारा भगवान धनवंतरी का स्तवन पाठ किया गया।

">

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा शशिकांत मिश्रा ने कहा कि आज भगवान धनवंतरी का प्राकट्योत्सव है।हम सभी अपने जीवन को स्वस्थ्य तथा दीर्घकालिक तभी बना सकते हैं।जब हम निरोग रहेंगे ऐसे में सभी अपने शुद्ध खान पान तथा योग व्यायाम पर ध्यान देना पड़ेगा।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए डा. विवेक सिंह ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा सबसे सरल और सफल है,हम सभी को जागरूक होकर उसका प्रयोग करना चाहिए।साथ ही सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क इलाज हो रहा है।जिस हॉस्पिटल में ऐसी सुविधा मिल रही हो उसका लाभ लेना चाहिए। हरिओम हॉस्पिटल की प्रबंधक डा. श्रीमती ममता राय ने उपस्थित सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मिष्ठान वितरण किया। उक्त अवसर पर 26 महिला,22 पुरुष,कुल संख्या 48 रही।कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ।
डा शशिकांत मिश्रा।
जिला अध्यक्ष. आरोग्य भारती चंदौली, काशी प्रान्त यूपी।

Ad2

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp