मर्दानपुर/ शादियाबाद:- गणतंत्र दिवस देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था, जिसके बाद भारत गणराज्य बना। आज पूरे देश के स्कूलों में तिरंगा शान से फहराया गया। बाबा विश्वनाथ पी०जी ० कॉलेज मर्दानपुर- गुरैनी ग़ाज़ीपुर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्लन कर महापुरुषों के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रबंधक डॉक्टर धर्मेंद्र यादव ने बताया कि इस दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदानों को प्रतिबिंबित करने और एकजुट प्रगतिशील और समावेशी भारत के प्रति अपने समर्पण को नवीनीकृत करने के लिए एक साथ आना चाहिए। इसके दौरान डॉ मुक्तेश्वर सिंह यादव (प्राचार्य), डॉ. बृजेश कुमार यादव, डा. मंजू देवी, डॉ- राकेश सर, डॉ. ओमप्रकाश सर, श्री-रामनिवास यादव (स० अध्यापक), डॉ० बदामा यादब, राहुल सर, डा० सुनील सर चन्दन विश्वकर्मा, मुन्नू यादव मौजूद रहे।
