
गाजीपुर। खबर गाजीपुर के सिटी स्टेशन के जीआरपी थाना में शिवनाथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की 6वीं कक्षा की छात्रा मानशी बनी एक दिन की थानाध्यक्ष। मिशन शक्ति के तहत शिवनाथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महुआ बाग स्कूल की कक्षा 6 की मेधावी छात्रा मानशी बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष बुधवार को बनाई गई। महिला सशक्तिकरण के तहत बुधवार को जीआरपी सिटी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शिवनाथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महुआबाग की मेधावी छात्रा कु मानशी ने एक दिन की थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं व युवतियों में आत्मविश्वास बढ़ाना, अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा करना था। थाना में मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना। अपने संबोधन में मनशी ने कहा कि आज की बेटियों को डरने की बजाय आत्मरक्षा में निपुण बनना चाहिए। उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों को बारीकी से समझा एवं स्टेशन परिसर से गुजरने वाली छात्राओं को सुरक्षा के संबंध में आदेशित किया। कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने यात्रियों और रेलकर्मियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112 तथा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन सहित अन्य सेवाओं की जानकारी दी। उपस्थित लोगों को बताया गया कि किसी भी असुरक्षित स्थिति में तत्काल सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है।इस अवसर पर जीआरपी थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, उपनि0 पवन कुमार, म0का0 सुमित्रा पटेल, कांस्टेबल रणबीर प्रसाद सहित थाना स्टाफ, यात्री, रेलकर्मी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने महिला सुरक्षा और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए मिलकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
