spot_img

Ghazipur news: भांवरकोल कुंडेसर कबीरपुर के विनय उपाध्याय ने UPPSC परीक्षा में 14 वीं रैंक हासिल कर बने एसडीएम, गांव में हर्ष

Published:

spot_img



भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के कबीरपुर कलां गांव निवासी विनय कुमार उपाध्याय ने UPPSC परीक्षा 2024 में 14वीं रैंक हासिल कर एसडीएम पद पर चयनित हुए हैं। यह पुरे क्षेत्र के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।विनय कुमार उपाध्याय के पिता अरविंद कुमार उपाध्याय आर्मी से  सूबेदार के पद से रिटायर है ।वहीं उनकी माता गृहणी है।विनय कुमार उपाध्याय की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय गाज़ीपुर से और फिर शाह फैज पब्लिक स्कूल से 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की ।विनय ने 2019 में दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु कॉलेज से बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स में स्नातक किया।फिर दिल्ली से उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मुकाम हासिल किया है।
उनकी इस सफलता से परिवार, सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। युवा नेता शशांक उपाध्याय , अनिल यादव,राजा उपाध्याय,सहित अन्य शुभचिंतकों ने विनय  को हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
लोगों का मानना है कि उनकी यह सफलता अन्य प्रतियोगी छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी, जो मेहनत और दृढ़ संकल्प से अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़