Ghazipur news: यातायात जागरूकता माह में गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 2,846 चालान 362 वाहन सीज

On: Saturday, November 15, 2025 9:42 PM



गाजीपुर। यातायात जागरुकता माह नवंबर 2025 के तहत आज जनपद गाजीपुर में पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र के निर्देशन में जनपदीय प्रशासन, यातायात पुलिस व थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।
इस अभियान के दौरान डग्गामार वाहन, ओवरलोड वाहन, जातिसूचक/भड़काऊ शब्द लिखे वाहन, बिना हेलमेट–बिना सीटबेल्ट, अवैध बसें, मानक के विरुद्ध नंबर प्लेट, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन समेत विभिन्न यातायात उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की गई।
एक दिन का बड़ा रिकॉर्ड
सिर्फ एक दिन में दो शिफ्टों में 8 घंटे चले अभियान में
कुल चालान : 2,846
कुल सीज वाहन : 362
प्रमुख कार्रवाई
अवैध बस/वाहन चालान – 131
अवैध बस/वाहन सीज – 95
ओवरलोड वाहन चालान – 65
ओवरलोड वाहन सीज – 46
काली फ़िल्म/हूटर चालान – 116
जातिसूचक/भड़काऊ शब्द लिखे वाहन चालान – 229
बिना वैध अभिलेखों वाले वाहन चालान – 2,305
कुल सीज किए गए बिना कागजात वाले वाहन – 204
यातायात व्यवस्था सुधार के प्रयास
अभियान के अलावा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) पर
रिफ्लेक्टर पट्टियां
चेतावनी बोर्ड
“नो पार्किंग”, “गति सीमा का पालन करें”, “भारी वाहन प्रवेश वर्जित” जैसे संकेत बोर्ड लगाए गए।
यह सुधार कार्य महाराजगंज तिराहा, पीजी कॉलेज चौराहा, लंका तिराहा, रौजा क्षेत्र, जमानिया मोड़, विश्वेश्वरगंज आदि प्रमुख स्थानों पर जारी है।
पुलिस का उद्देश्य
जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

">

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp